जालौन

मुरली मनोहर तालाब बना अराजकत तत्वों की पनाहगार

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। नगर के मुख्य तालाब मुरलीमनोहर पर अराजक तत्वों का का जमावड़ा सांय डलते ही लगना हैं। अराजक तत्वों के जमावड़ा लगने के कारण तालाब पर आने वाले लोग परेशान हैं।
मुरलीमनोहर तालाब के सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां लोग मछलियों को दाना खिलाने जाते हैं। तालाब पर मछलियों को दाना खिलाने के लिए महिलाएं, बच्चे तथा बच्चियां जाते हैं। उसी समय कुछ अराजक तत्व वहां पहुंच जाते हैं तथा शराब पीते हैं। अराजकतत्वों द्वारा जमावड़ा लगाकर अपशब्द बोलते हैं तथा गंदी गालियां देते हैं जिससे महिलाओं को निकलने में दिक्कत होती है। विनय निगम, संतोष कुमार, मनीष कुमार, दीपक कुमार ने पुलिस अधीक्षक से अराजकतत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button