डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

Nov 26, 2024 - 23:07
 0  9
डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया भारतीय संविधान दिवस
जालौन। नगर में भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व जन अधिकार पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने डॉ भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और संविधान की उद्देशिका पढ़कर मनाया। कांग्रेस कमेटी व जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में अलग अलग स्थानों पर नगर में भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर दोनों पार्टियों के नेताओं ने संविधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और संविधान उद्देशिका पढ़कर सुनाई गई। जन अधिकार पार्टी के मंडल सचिव बृजमोहन कुशवाहा एड. के नेतृत्व में संविधान दिवस पर नगर पालिका परिषद कार्यालय में स्थापित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और संविधान की उद्देशिका पढ़कर शपथ ली गई। बृजमोहन कुशवाहा एड. ने कहा कि हमारा देश भारत विभिन्न संस्कृति, धर्मों, संप्रदाय और विचारधाराओं को समावेश रखना वाला देश है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों एकजुट रखकर देश को मजबूत करने का एकमात्र माध्यम हमारा संविधान है और हमारा देश संविधान प्रदत्त नियमों से चलता है। उधर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष कमाल मास्टर के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, संविधान के मौलिक अधिकार, लोकतांत्रिक आदर्शों को एकीकृत करने और उनकी रक्षा के लिए संकल्पित है। इस मौके पर बालकराम दोहरे, मोहन सिंह कुशवाहा, चंद्रभान कुशवाहा, बृजेश कुमार वर्मा एड., लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, ओम नरायण शर्मा, शैलेंद्र मिश्रा, कमल दोहरे, सीताराम वर्मा, शकुंतला पटेल, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow