बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। आवारा गोवंश सड़क पर विचरण करते हैं। जिससे गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। गोवंश के सड़क पर विचरण से वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
जालौन से कोंच, उरई और औरैया हाईवे पर अन्ना जानवरों का विचरण होता रहता है। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। इस मौसम में जहां किसान अपने पशुओं को अन्ना छोड़ देते हैं। वहीं, अधिकांश गोशालाओं में इस समय पशु नहीं है। गोशालाओं के पशु भी चारे पानी की चक्कर में अन्ना घूम रहे हैं। ऐसे में पशुओं का अन्ना विचरण हो रहा है। पशु सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। दर्जनों की तादाद में सड़कों पर आवारा घूम रहे पशु दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं। सड़क पर वाहन चालक इन पशुओं से टकराकर अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिससे न केवल वाहन क्षतिग्रस्त होते हैं। बल्कि वाहन चालक भी चुटहिल होते हैं। गोशालाओं का संचालन होने के बाद भी अन्ना पशुओं की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीण क्षेत्र के अंकित, प्रवीण, शिवम, मयंक आदि ने बताया कि अन्ना पशुओं के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में अधिकांश गोशालाएं बंद हैं जिसके चलते पशु सड़कों पर ही घूम रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि अन्ना पशुओं की समस्याओं का स्थाई समाधान कराया जाए।