कोंच

स्थानांतरण होने पर सीओ को दी गई भावभीनी विदाई

कोंच(जालौन)। शासन द्वारा गत रोज स्थानांतरित की गईं सीओ शाहिदा नसरीन को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने विदाई दी।
कोतवाली परिसर में संयोजित विदाई कार्यक्रम में एसडीएम कृष्णकुमार सिंह सहित प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, थानाध्यक्ष कैलिया अखिलेश द्विवेदी,,,,,,, आदि ने सीओ शाहिदा नसरीन को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया।सीओ ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें कोंच यहां पर अपनत्व की भावना के साथ सभी लोगों का हर पल सहयोग मिला है जिसे वह कभी नहीं भूल सकती हैं।उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी यहां के लोगों के आपसी प्रेम मोहब्बत की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग सरल व अनुशासित हैं।उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है लेकिन यहां के लोगों से उनका हमेशा जुड़ाव बना रहेगा।एसडीएम ने सीओ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक काबिल अफसर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button