बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। सपाइयों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस स्थानीय आजाद पार्क में केक काटकर मनाया। इस दौरान उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने स्थानीय चंद्रशेखर आजाद पार्क में मनाया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के चित्र पर तिलक लगाया और केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया। उन्होंने एक दूसरे को केक खिलाकर अखिलेश की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी, पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव, कैलाश यादव, गौरीश द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव, गजराज कुशवाहा, बलवान सिंह गुर्जर, लाखन निरंजन, नरसिंह यादव सभासद, शिखर मधु श्रीवास्तव, अजीत पाथरे, प्रबल सिंह भदौरिया राज मंसूरी, अक्षत चंसौलिया, मोंटू मिश्रा, अहमद राईन, संजू कठेरिया, रामबाबू कठेरिया, जाकिर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।