0 जल्दबाजी के चक्कर मंे आये दिन हो रही दुर्घटनायें
0 जिम्मेदार अधिकारी जानकारी होने के बाद भी नहीं दे रहे ध्यान
कालपी (जालौन)। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह बनाये गए अवैध कट हादसों को दावत दे रहे हैं। इन कटों से निकलने के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवाने से बच चुके हैं। इसके बावजूद इन कटों को बंद करने के लिए कोई कवायद नहीं की जाती। हाइवे में कई जगह अवैध रूप से बने ये कट मौत के कट साबित हो रहे हैं।
नगर से निकले एनएच-27 हाईवे के बीच डिवाइडर को तोड़कर दुर्गा मंदिर चैराहे तथा निकासा रोड पर कट बना दिए गए हैं। जल्दबाजी तथा शार्ट कट के चक्कर लोग जान जोखिम में डालकर इसका प्रयोग करते हैं। ऐसा नहीं है कि इन अवैध रूप से बनाए गए कटों का प्रशासन या हाईवे अधिकारियों को पता नहीं है। सब कुछ पता होते हुए भी वे जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। प्रशासन की यह लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है। नेशनल हाइवे मार्ग सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। जिनमें कुछ लोग घायल होते हैं तो कुछ की मौत हो जाती है। इस मार्ग पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं। उसके बावजूद आज तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान देने का प्रयास नहीं किया है। दुर्गा मंदिर के समीप दुकानें होने के कारण काफी भीड़भाड़ रहती है। कानपुर से झांसी की ओर जाने वाले रोड पर स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद लोग उन्हें अनदेखा कर देते हैं, जिससे वे हाईवे पर तेज गति से आने वाले वाहनों की चपेट में आ कर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। झांसी से कानपुर की ओर जाने वाले रोड पर कोई भी स्पीड ब्रेकर या चेतावनी बोर्ड नही लगा वाहन तेज गति में फर्राटा भरते हुये निकल जाते हैं।
अधिवक्ता अपूर्व शरद श्रीवास्तव ने कहा कि हाईवे पर जगह-जगह अवैध रूप से बनाए गए इन शॉर्ट कट रास्तों को हाईवे अथॉरिटी द्वारा तत्काल बंद करा देना चाहिए। साथ ही ऐसे स्थानों पर मजबूत लोहे के खंबे खड़ा कर दिए जाएं या फिर दोनों छोर पर खड़ी कर दी जाये। नरेंद्र तिवारी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जब दुर्घटना होने के कारणों के बारे में लोगों को बताया व समझाया जाएगा तो लोग इस तरह के शॉर्टकट अपनाने से परहेज करेंगे । स्कूल, कॉलेजों ओर गांवों आदि में छोटी-छोटी गोष्ठियां करके लोगों को अवैध कट प्रयोग न करने जानकारी दी जाए।
फोटो परिचय—
अवैध कट से निकलता वाहन।