कोंच(जालौन)। कोंच क्षेत्र के ग्राम देवगांव में स्थित प्रसिद्ध परमहंस बद्रीदास महाराज आश्रम पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व सहित आश्रम के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा। आश्रम के प्रबंधक पं मदनमोहन तिवारी पप्पू महाराज व पुजारी अशोक दीक्षित ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 फरवरी को गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी और अगले रोज 21 फरवरी से कथा व्यास विवेक मिश्रा शास्त्री वृंदावन धाम अपने मुखार बिंदु से क्षेत्र वासियों को कथा का श्रवण कराएंगे। 28 फरवरी को कथा विराम होगी जबकि 1 मार्च को सुबह 4 बजे से 6ः50 बजे तक बद्रीदास महाराज के स्नान, 7 बजे आरती, 8ः50 बजे से हवन प्रारंभ किया जाएगा। अपरान्ह 12 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। आश्रम के प्रबंधक ने सभी क्षेत्र वासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



