बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। चित्रगुप्त समिति की कार्यकारिणी की बैठक आरजे कालेज ऑफ साइंस के परिसर में दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने एवं समाज की पत्रिका प्रकाशन पर चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसकी संख्या बल पर निर्भर करती है। समिति को विस्तार देने के लिए नगर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और हर घर से सदस्य बनाने का प्रयास किया जायेगा। समाज की एक पत्रिका निकालने पर चर्चा की गई। पत्रिका में क्या क्या सम्मलित किया जाए और उसके प्रारूप पर चर्चा की गई। आगामी दीपावली के पर्व के यम द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई और लोगों से सुझाव लिए। इस मौके पर अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, मृत्युंजय, सुशील श्रीवास्तव, शेखर आदि मौजूद रहे।