अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। चार दिन से घर से गायब किशोरी को पुलिस ने नोयडा से बरामद कर लिया है। पिता की शिकायत पर पुलिस 4 ने लोगों के खिलाफ किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया था।
कोतवाली क्षेत्र के सिहारी पडै़या निवासी 14 वर्षीय किशोरी रिषी 20 फरवरी को गायब हो गयी थी। किशोरी के पिता मुकंुदी ने 4 युवकों पर पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने 2 नामजद व दो अज्ञात के मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरी को नोयडा से बरामद कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मां की डांट के बाद वह घर से 15 हजार रुपए लेकर स्वेच्छा से घर छोड़ कर चली गई थी। 4 दिन में उसने 5 हजार रुपए खर्च कर लिए हैं तथा 10 हजार रुपए शेष बचे हैं। बुधवार की रात बरामद हुई किशोरी को पुलिस कोतवाली ले आयी है तथा चिकित्सकीय परीक्षण कर उसको मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान दर्ज किये भेजा गया है।