
जालौन जनपद के थाना कोटरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा लगाने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 37,470 रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।



