जालौन

उरई जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आयी दरारें हादसे को दे रही दावत

जालौन (उरई)।  राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के 4 वर्ष बाद ही दरारें पड़ गयी है। सी सी मार्ग पर लम्बी लम्बी दरारें पड़ने के कारण राहगीर परेशान हैं। दरारों के बीच चलने में 2 पहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।जब इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई तो अधिशासी अभियंता ने मरम्मत बता कर शिकायत का निस्तारण कर दिया जबकि समस्या का समाधान नहीं हुआ। जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाले उरई जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण लगभग 4 वर्ष पूर्व हुआ था। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के देखरेख में मार्ग का निर्माण कराया गया। निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गयी। मानकों की अनदेखी के चलते सड़क में 4 वर्ष से पहले ही दरारें पड़ गयी। सड़क मार्ग में जगह जगह पड़ी लम्बी लम्बी दरारें राहग के लिए परेशानी की सबब बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी 2 पहिया वाहन चालकों को हो रही है। दरारों में पहिया फसने से दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह बनी दरारों की शिकायत जब मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भरवाने की मांग शिकायतकर्ता अनुराग कुमार ने की तो अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क पर मरम्मत का काम चलने की रिपोर्ट देकर शिकायत का निस्तारण कर दिया जबकि उरई से जालौन के बीच मरम्मत का काम नहीं चल रहा तथा पिछले वर्ष दरारें भरने के नाम डामर डाला गया था। वह भी गर्मी पिघल गया है जिससे दरारें फिर उभर आयी है तथा नयी दरारें बन गयी है।

Related Articles

Back to top button