जालौन (उरई)। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण को लेकर पीएलवी बादम सिंह यादव द्वारा नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे मोटे वाद निस्तारण के लिए जागरूक करने के लिए जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर पीएलवी बादाम सिंह यादव द्वारा नगर भ्रमण किया गया। जिसमें उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट, छोटे मोटे, झगड़े व मारपीट, दुर्घटना आदि से संबंधित वादों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाया जा सकता है। 28 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस प्रकार के वादों का दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। जिससे लोगों का समय और धन दोनों ही बचेगा। इस प्रकार के वाद में किसी की जीत हार नहीं होती बल्कि दोनों पक्षों को ही परेशानी से मुक्ति मिलती है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close