14 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के स्वागत की तैयारियां जोरों पर
सत्येन्द्र सिंह राजावत
उरई(जालौन)। अखिल भारतीय जाटव विकास महासभा जनपद में तीसरे चरण में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। यह निर्णय आज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामशरण के आवास पर हुई महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष रामशरण के मुख्य अतिथ्य एवं संगठन के जिलाध्यक्ष विद्याराम आजाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष रामसनेही जाटव, प्रदेश महामंत्री जगदेव प्रसाद प्रधानाचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष इं. मनमोहन सिंह, नगर अध्यक्ष शारदा प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी इं. कल्याण सिंह, सोभरन सिंह आदि तमाम लोगों ने एक स्वर से जनपद में बसपा के प्रत्याशियों उरई से श्रीपाल अहिरवार, माधौगढ से शीतल कुशवाहा और कालपी से छुन्नापाल के समर्थन की घोषणा की गयी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मैकेनिक नगर कोंच रोड उरई बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहिन कुमारी मायावती का जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा।