उरई, जालौन । भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के जिलाध्यक्ष पद के लिए जालौन मे नेताओं ने अपनाb नामांकन दाखिल किया है जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कई प्रमुख नेता शामिल हैं। 15 जनवरी तक जिलाध्यक्ष की सभवत:घोषणा की जा सकती है। भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मियां तेज हो गई थी ।भाजपा के चुनाव अधिकारीhb पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के समक्ष शुक्रवार को जिलाध्यक्ष के दावेदार अपना आवेदन प्रस्तुत किया । इसके बाद प्रत्याशियों को पर्चा वापसी का समय दिया गया था । भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए करीब एक दर्जन लोग अपनी दावेदारी कर रहे थे ।वहीं अनुसूचित जाति वर्ग डा विनोद अहिरवार गुरूदेव ने भी जिलाध्यक्ष पद कर लिए नामांकन किया। शुक्रवार को सर्किट हाउस
मे जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में हलचल रही। डाॅ अहिरवार ने नामांकन पत्र मे बताया कि वहपार्टी में भिन्न भिन्न दायित्वो को संभल चुके जिनमे इटौरा मण्डल चुनाव सह-अध्यिाकारी (2024),जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा,प्रभारी शक्ति केन्द्र हरदोई गूजर, जालौन,जिला संयोजक, गांव चलो अभियान (2024)प्रभारी निकाय चुनाव (2023) नगर पंचायत कोटरा (सीट भाजपाb के खाते में) जिला सह संयोजक शिक्षक एम०एल०सी० चुनाव 2022 (सीट भाजपा के खाते में) जिला सह संयोजक जन स्वाभियान यात्रा (2020-21) पूर्व प्रभारी पुनः जिला पंचायत क्षेत्र, इटौरा (2020-21) पूर्व जिला प्रभारी जिला पंचायत क्षेत्र प्रभारी (2015)पूर्व जिलाb महामंत्री, भाजपा (मैन बॉडी) पूर्व जिला प्रशिक्षण प्रमुख (2015) पूर्व जिला संयोजक, श्रम प्रकोष्ठ, भाजपा पूर्व पदाधिकारी, शिक्षक प्रकोष्ठा, भाजपा,जिला पंचायत सदस्य (प्र०) वर्तमान इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियाँ
पूर्व जिला महामंत्री, उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद-जालौन पूर्व मण्डल महामंत्री, उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ, झाँसी मण्डल झाँसी जिला कार्यकारिणी सदस्य, शिक्षक संघ जालौन सदस्य, परमार्थ संस्था, उरई सदस्य, सन्त रविदास संस्थान, उरई सदस्य, सेवा भारती, उरई रहे ।